वितान, कक्षा - 2 , बीरबल की सोच से

वितान, कक्षा - 2 , बीरबल की सोच से -

वितान

पाठ - 15 , कक्षा - 2

बीरबल की सोच से

पाठ मूल्यांकन अभ्यास
शब्द - अर्थ
मँडराना - चक्कर लगाना         सौंपना - देना
दरबार -  राजा की सभा        अशरफ़ी - सोने का सिक्का
कर्मचारी  - काम करनेवाले       उतावले - उत्सुक , बेसब्र
दंग - हैरान         ठहाका - ज़ोर की हँसी
मौन - चुप

मुहावरा - मुँह खुला रह जाना - हैरान होना

कहानी से ...
1. इन प्रश्‍नों के उत्तर दो -
* मौखिक
क. अकबर को किस पर क्रोध आया ?
उत्तर  - अकबर को कौए पर क्रोध आया ।
ख. कौए गिनने का काम किसको सौंपा गया ?
उत्तर  - कौए गिनने का काम बीरबल को सौंपा गया ।
ग. क्या बीरबल ने सचमुच कौओं को गिना होगा ? यदि नहीं , तो क्यों ?
उत्तर - बीरबल ने कौओं को नहीं गिना क्योंकि उन्हें गिना नहीं जा सकता था ।

* लिखित
क. अकबर ने दरबार में क्या पूछा ?
उत्तर  - अकबर ने दरबार में पूछा - हमारी राजधानी में कितने कौए हैं ।
ख. उत्तर के लिए कितना समय दिया गया ?
उत्तर - उत्तर के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया ।
ग. बीरबल क्या उत्तर लाया ?
उत्तर - बीरबल ने उत्तर लाया  - आगरा में दो हज़ार चार सौ उनसठ कौए हैं ।

2. सही उत्तर पर ✔️ लगाओ -
क. अकबर को किसने चोंच मारी ?
कोयल ने             कौए ने               चील ने 
ख. अकबर की राजधानी का नाम क्या था ?
आगरा             दिल्ली                जयपुर
ग. सब दंग क्यों रह गए ?
उत्तर गलत था              बीरबल की चतुराई से
भाषा से
1. समान अर्थवाले शब्द तक लाइन खींचो -
प्रश्‍न               चुप
हैरान               गुस्सा
मौन               सवाल 
क्रोध               दंग 

कार्य               शीघ्र 
जल्दी               काम 
अधिक               उत्तर  
जवाब               बहुत

प्रश्‍न  - सवाल
हैरान - दंग
मौन - चुप
क्रोध - गुस्सा
कार्य - काम
जल्दी - शीघ्र
अधिक - बहुत
जवाब - उत्तर

2. पढ़कर जानो -
तुरन्त  = तुरंत
अन्दर = अंदर
सुन्दर = सुंदर
परन्तु = परंतु
लम्बा = लंबा
अम्बर = अंबर
चम्पा = चंपा
खम्भा = खंभा

3. शब्द बनाएँ , क्या लगाएँ  , ं या ँ ?
हंस
हँस
मंत्री   मँडराना   तुरंत   ऊँची
झाँकना  दंग  हँसना  रंग
आँख  मुँह  चंद्रमा जंगल

4. पढ़कर जानो , फिर लिखो -

ज़
राज     राजा     जाल     जल्दी
बाजा     खजूर     गाजर     अजगर
हुज़ूर      ज़ोर      हज़ार      हाज़िर
ज़रा     ज़रूर      ज़मीन     बाज़ार 
5. सही उत्तर पर ✔️ लगाओ -
क. सप्ताह में कितने दिन होते हैं  ?
आठ        छह        सात 
ख. एक वर्ष में कितने महीने होते हैं ?
दस        बारह        चौदह
ग. एक घंटे में कितने मिनट होते हैं ?
चौबीस        चालीस        साठ
आपकी कलम से ...
अपनी पसंद का एक चुटकुला लिखो -
एक मच्छर परेशान बैठा था ।
दूसरे ने पूछा - भाई क्या हुआ तुझे ?
पहला बोला - यार ग़ज़ब हो रहा है ।
चूहेदानी में चूहा ,  साबुनदानी में साबुन ।
मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है ।।

आपकी सोच से ...
हर एक चित्र के लिए दो - दो वाक्य लिखो -
1.
एक बार अकबर और बीरबल आम के बगीचे में गए ।
पके - पके पीले आम देखे तो खाने को मन किया ‌।

2.
माली ने पके हुए मीठे आम तोड़े ।
टोकरी में रखकर अकबर और बीरबल को दिए ।
3.
अकबर आम खाकर छिलके और गुठलियाँ बीरबल की तरफ रखते गए ।
आम ख़त्म हो गए तो बोले - बीरबल तुम तो सारे आम खा गए !

4.
बीरबल मुसकुराया और बोला - हज़ूर , आप तो
छिलके और गुठलियाँ भी खा गए हैं ।


































वितान - कक्षा - 2
https://online.fliphtml5.com/axiwx/oqzs/



































वितान - 2 , पाठ - 15
http://sahityaeknazarkolkata.blogspot.com/2023/01/2.html


Popular posts from this blog

08/05/2023

फेसबुक

फेसबुक, फेसबुक साहित्य एक नज़र - कोलकाता ,अंक- 753 , वर्ष - 2 , ज्येष्ठ शुक्ल 13 संवत 2080 , शुक्रवार 02 जून 2023 , मो - 6290640716 ,संपादक - रोशन कुमार झा , कविता - 27(45) 🌅🇮🇳